फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा का प्रशासन बेखबर: खुले नाले और गहरी खाई ले सकते हैं घरों के युवराज की जान, बिल्डर की लापरवाही

अनुज कुमार Updated Wed, 21 Jan 2026 09:35 PM IST

नोएडा सेक्टर 150 में मोड़ पर बिल्डर की लापरवाही से गहरी खतरनाक खाई एक नहीं बल्कि शहर के कई इलाकों में बनी है, जहां बिल्डर की लापरवाही और प्राधिकरण की अनदेखी शहर के और अन्य युवराज की जान ले सकती है। सेक्टर 32 स्थित लॉजिक्स मॉल के बगल से सेक्टर 12-22 की ओर जाने के लिए मुड़ते ही सड़क किनारे करीब 300 मीटर दूरी तक बड़े क्षेत्र में बिल्डर ने बेसमेंट बनाने के लिए गहरी खाई कर दी। इस खाई में बिल्डर द्वारा शुरू कराया गया निर्माण अधूरा पड़ा है। जहां बीम से निकली बड़ी सरिया किसी की जान लेने के लिए काफी हैं। यह अधूरा पड़ा इलाका सड़क के बिल्कुल किनारे है, जहां यदि कोई कार या अन्य वाहन या फिर कोई सख्श गिरता है तो उसका बचना लगभग मुश्किल ही है। इसी तरह ही सेक्टर 24 के सामने 12-22 के लिए नोएडा एलिवेटेड रोड के नीचे से आ रहे वाहनों के लिए भी खतरा पनप रहा है। उसी मोड़ के किनारे से जाने वाला एक नाला खुला पड़ा है। यहां न तो कोई बाउंड्रीवॉल है न ही नालों में कोई कवर है। ऐसे में इस मोड़ के दौरान रात के अंधेरे में बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है। सेक्टर 22 और 23 से गुजरने वाले नाले के ऊपर से निकली मुख्य सड़क के किनारे भी यही आलम देखने को मिला। जहां नाले के किनारे सिर्फ दो फुट ऊंची दीवार ही बनीं है। ऐसे में यदि कोई वहां से गुजरता है या फिर आस पास से वाहन रात के अंधेरे में गुजरता है तो वह सीधा गहरे नाले में गिर सकता है। इसी तरह कई जगह कोई कोंडली नाला बना हुआ है, जो कई जगह पर खुला हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें