फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती पर दलित प्रेरणा स्थल में उमड़ा जनसैलाब, ट्रैफिक रहा सामान्य

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग सुबह से ही स्थल पर पहुंचने लगे। कई लोग हाथों में झंडे और बाबा साहेब के चित्र लिए हुए नजर आए। जयंती के मौके पर माहौल पूरी तरह से श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। लोग पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन करते दिखे। लगातार बढ़ती भीड़ के बावजूद नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और किसी बड़े जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली। प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद नजर आया, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनी रहे। श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है, जिससे स्थल पर दिनभर भीड़ रहने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें