फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में लगी लोक अदालत, लंबित वाहन चालान निस्तारण के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

अनुज कुमार Updated Sat, 10 May 2025 04:34 PM IST

सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। लोक अदालत में लोग ई-चालान काउंटर पर लंबित चालान के निस्तारण के लिए सुबह से उमड़ रहे हैं। काउंटर पर भीड़ देखी गई। चालान निस्तारण के दौरान लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर स विशे। काउंटर बनाया गया है। इससे पहले सुबह जिला जज मलखान सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, उत्तराधिकारी अधिनियम, दीवानी वाद, एमवी एक्ट व ई-चालान, आर्बिट्रेशन, एनआई एक्ट की धारा-138, विद्युत अधिनियम, भू-राजस्व, पेंशन, श्रम सहित विभिन्न प्रकरणों के साथ-साथ प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत व बीएसएनएल के बिलों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें