फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, साइबर कैफे संचालक से पिस्टल के बल पर 80 हजार की लूट, देखें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े साइबर कैफे के अंदर पिस्टल के बल पर युवक से 80 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को दो आरोपितों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पूरी वारदात कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं अधिकारियों ने मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें