फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 12 से अधिक सोसाइटियों में शोक सभा का आयोजन

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की विभिन्न सोसाइटियों में रहने वाले निवासियों ने कैंडल मार्च और शोक सभा का आयोजन किया। सुपरटेक इकोविलेज एक, दो और तीन, गौड़ सिटी फर्स्ट एवेन्यू, फोर्थ एवेन्यू, ऐस सिटी, ऐस डिवानो, पंचशील हायनिश, चैरी काउंटी, ला रेजिडेंशिया,गौड़ सिटी एक व दो सहित शहर की कई सोसाइटियों में लोगों ने सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। निवासियों ने कहा कि देश पर हमला वह सहन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। वहीं, लोगों पर इतना बड़ा हमला हो गया। सरकार को सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल छूट दे देनी चाहिए। वहीं गौरसिटी 2 के हरे कृष्ण मंदिर में शोक सभा का आयोजन हुआ। सभा के पश्चात एक शांति रैली निकाली गई,जिसमें 1000 लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें