यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तीसरे संस्करण की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक्सपो मार्ट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। इस दौरान वह ट्रेड शो के आयोजन स्थल वाली जगह का निरीक्षण करने के साथ इसमें स्टॉल लगाने वाले लोगों के बारे में जानकारी लेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश के सभी विभागों के प्रमुख सचिव, जिले और मंडल के प्रशासनिक अधिकारी और अन्य विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहेंगे।