फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर का असर, सेक्टर-50 के कुंडली नाले की सफाई शुरू, जेसीबी और ट्रकों से हटाया जा रहा कचरा

Vijay Singh Pundir Updated Sat, 11 Jul 2026 01:46 PM IST

नोएडा के सेक्टर-50 स्थित कुंडली नाले में गंदगी और कचरे के कारण जल निकासी प्रभावित होने की समस्या को लेकर अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने के बाद नोएडा प्राधिकरण हरकत में आ गया। शुक्रवार को प्राधिकरण के संबंधित विभाग ने नाले की सफाई का अभियान शुरू कराया। सफाई कार्य के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से नाले में जमा सिल्ट, कचरा और झाड़-झंखाड़ निकाले गए। निकाले गए कचरे को ट्रकों में भरकर निर्धारित स्थान पर भेजा गया। लंबे समय से नाले में गंदगी जमा होने के कारण बरसात के दौरान जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें