दिल्ली के मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक बन रहे 5.570 किलोमीटर के चिल्ला एलिवेटेड रोड के पहले रैंप का निर्माण सेक्टर-15 के सामने शुरू हो गया है। इस रैंप से दिल्ली के न्यू अशोक नगर व उद्योग मार्ग से आने वाले वाहन एलिवेटेड रोड पर चढ़कर महामाया फ्लाईओवर की ओर जा सकेंगे। रैंप निर्माण को पिलर व पियर कैप के बाद गर्डर रख दिए गए हैं। तीन पिलर रैंप को शहदरा नाले के ऊपर से लाकर उद्योग मार्ग से मिलाने के लिए बनाए जा रहे हैं। इस तरह यह रैंप बनाया जाएगा। इसके अलावा चिल्ला एलिवेटेड रोड पर चार रैंप व एक लूप और बनना प्रस्तावित हैं। नोएडा प्राधिकरण का दावा है कि 892.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 5.570 किलोमीटर लंबे 6 लेन एलिवेटेड रोड का लगभग 55 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया।