फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: 30 मिनट तक सोसायटी की लिफ्ट में फंसे रहे बच्चे, डर के मारे पढ़ने लगे हनुमान चालीसा

ग्रेनो वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में 13 जुलाई शाम बिजली में बार-बार उतार-चढ़ाव होने से सभी लिफ्टें कुछ समय के लिए बंद हो गईं। इसी दौरान एक लिफ्ट में चार बच्चे करीब 30 मिनट तक फंस गए। बच्चे घबरा गए थे और हिम्मत बनाए रखने के लिए उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

सूचना मिलते ही मेंटेनेंस टीम और एओए ने मिलकर बच्चों को सुरक्षित  बाहर निकाल लिया। घटना के बाद अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन एओए टीम ने बताया कि बिजली की समस्या की वजह से लिफ्टें बंद हुईं थी। उन्होंने कहा कि साथ ही लिफ्ट बनाने वाली कंपनी ओटी आईएस से यह पता लगाने के लिए रिपोर्ट मांगी गई है कि आखिर यह घटना क्यों हुई थी।

लोगों का कहना है कि बिजली जाने या खराब होने की स्थिति में लिफ्ट में लगे सुरक्षा सिस्टम ने काम किया या नहीं किया, साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि सभी लिफ्टें एक साथ कैसे बंद हो गईं।

लोगो को रिपोर्ट आने का इंतजार है जिससे लिफ्ट बंद होने की असली वजह पता चल सके जिसके बाद कमी को ठीक किया जाए और सुनिचित किया जाए कि बाद में ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें