फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा अयप्पा मंदिर: मंडल पूजा से रंगारंग माहौल, बच्चे नृत्य नाटिका की तैयारी में जुटे

नोएडा सेक्टर 62 श्री अयप्पा मन्दिर में कई दिनों से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दक्षिण भारतीय लोग मिलकर पूजा अर्चना, मंदिर में भजनों का आयोजन के साथ छोटे बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर रहें है। गुरु राजेश्वरी त्यागराजन ने बताया कि हर साल 41 दिन के लिए मंडल पूजा का आयोजन किया जाता है। इसी को लेकर लगातार 41 दिन तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शनिवार और रविवार को विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। साथ में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल बच्चों द्वारा एक नाटिका भी तैयार की जा रही है, जिसकी प्रस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें