फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नोएडा में खुशियां मातम में बदलीं, हर्ष फायरिंग में ढाई साल के बच्चे की मौत

अगाहपुर गांव में बारात के चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग से खुशी का माहौल मातम में बदल गया। गोली लगने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। हर्ष फायरिंग के लिए गोली चलाई गई। गोली ढाई साल के बच्चे अंश शर्मा को लग गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते थाना 49 पुलिस और डीसीपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरु कर दी। फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान की जा रही है। इसके लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही और बारात में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। लोग व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें