फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: दादरी में गांव-गांव, पांव-पांव चलो बूथ की और अभियान शुरू

Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 23 Aug 2026 06:04 PM IST

ग्रेटर नोएडा। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गौतमबुद्धनगर में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के रायपुर और सैदपुर गांव से गांव-गांव चलो, पांव-पांव चलो, बूथ की ओर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से संपर्क कर स्थानीय समस्याओं और पार्टी की नीतियों पर चर्चा की। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष सुनील चितौड़ के निर्देश पर जिले में अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। अभियान के दौरान जनचेतना क्रांति यात्रा के माध्यम से लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सड़क, नाली, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कोटे समेत स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। पार्टी की नीतियों और आगामी चुनाव को लेकर उसके मुद्दों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी जिस भी दल के साथ गठबंधन करेगी, पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी शराबबंदी, समान शिक्षा, निशुल्क शिक्षा और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ दिलाने का मुद्दा भी पार्टी के प्रमुख एजेंडे में शामिल रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें