फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: एशिया कप में भारत की जीत के बाद सोसाइटियों में मना जश्न

अनुज कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 02:57 PM IST

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। भारत की जीत होने से शहर में दिवाली से पहले ही आतिशबाजी शुरू हो गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में दुर्गा पंडाल में जीत का जश्न मनाया गया वहीं शहर के सेक्टर में भी युवाओं ने दिवाली से पहले पटाखे फोड़े। युवाओं का कहना है कि भारत से पाकिस्तान किसी भी स्तर पर जीत नहीं सकता भारत ने पाकिस्तान को हराकर या साबित कर दिया है कि हम सबसे आगे हैं किसी भी क्षेत्र में भारत के योद्धा पीछे नहीं है चाहे वह क्रिकेट में खिलाड़ी हो या फिर सेना के जवान। मैच फंसने के दौड़ना शहर की लोगों की सांसे थम गई थी। वह भगवान से भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि इंडिया को फिर से एक बार जीत मिले। अरिहंत हार्डन सोसाइटी में रहने वाले निश्चित चतुर्वेदी ने बताया कि समिति में जश्न का माहौल है दिवाली से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने देश को तोहफा दिया है। सोसाइटी में मैच देखने के लिए स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी सभी सोसाइटी के नागरिकों ने एक साथ बैठकर मैच को देखा है। वहीं सेक्टर अल्फा दो में रहने वाले विनय और गुंजन ने बताया कि फाइनल मैच देखने के लिए वह काफी उत्साहित थे। देश के खिलाड़ियों ने एक महीने पहले ही देश को दिवाली का तोहफा दे दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें