केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार से सात दिवसीय नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। पहले दिन अंडर-14, 17 व 19 कैटेगरी में मुकाबले खेले गए। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम निभाई। सीबीएसई की ओर से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में इस प्रतियोगिता की शुरूआत हुई।