गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा स्थित महाराणा प्रताप चौक के सामने अतिक्रमण हटाकर नाले की चल खुदाई चल रही है। महाराणा प्रताप चौक से लेकर यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड तक रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके साथ-साथ दोनों और नाला भी बनाया जा रहा है। इस दौरान दुकानों की ओर से किया गया अतिक्रमण भी हटाया जा रहा है।