फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछे सवाल

Vijay Singh Pundir Updated Wed, 22 Jul 2026 02:19 PM IST

नोएडा के हरौला स्थित प्राथमिक विद्यालय का खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में बच्चों के नामांकन, उपस्थिति और शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी ने स्कूल की कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया और पढ़ाई से जुड़े सवाल-जवाब पूछे। बच्चों के ज्ञान और सीखने के स्तर की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण कार्य, पाठ्यक्रम की प्रगति और बच्चों की गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। छात्रों की कम उपस्थिति पर उन्होंने विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जाए और सभी विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें