स्थानीय युवाओं को रोजगार देने और जमीन अधिग्रहण के नए कानून को लागू कराने समेत मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन छोटूराम ने पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री आगमन पर घेराव किया जाएगा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में संगठन ने मोजर बीयर गोल चक्कर पर एकत्र हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। जमीन अधिग्रहण के लिए नए कानून को लागू नहीं किया जा रहा है। नए कानून के तहत मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी जा रही है।