फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में सड़क पर घूम रहे सांड की चपेट में आने से बाइक सवार चोटिल, वीडियो वायरल 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आवारा पशु सड़कों पर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इस बीच, ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात माह के अंतर्गत सुरक्षित सड़क परिवहन का प्रचार किया जा रहा है, लेकिन सड़क पर घूमते सांडों को हटाने की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बुधवार रात को सुपरटेक ऑक्सफोर्ड स्क्वायर, सेक्टर 16-बी के पास एक बाइक सवार सांड से टकरा गया और चोटिल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, हालांकि उसकी चोट गंभीर नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें कुछ लोग घायल युवक को सड़क से हटाते हुए नजर आ रहे हैं। बिसरख कोतवाली पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें