नोएडा सेक्टर21 ए नोएडा स्टेडियम में एक फरवरी से रामकथा का आयोजन किया जायेगा। इसको लेकर शनिवार को रामलीला मैदान में भूमि पूजन किया गया। इसका आयोजन मंगलमय परिवार न्यास की तरफ से हो रहा है। साथ ही यह राम कथा वृंदावन में चल रही श्रीजी की रसोई की सहायतार्थ होगी। इस दौरान राम कथा का वाचन प्रख्यात मानस मर्मज्ञ पूज्य संत विजय कौशल महाराज करेंगे। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि राम कथा के लिए भव्य पंडाल लगाया जा रहा है। 31 जनवरी को रामलीला मैदान से भव्य कलश यात्रा सुबह 9 बजे से निकाली जाएगी। यह यात्रा गेट नंबर 6 से शुरू होकर सेक्टर 22 होते हुए एडोब चौराहे से होती हुई गेट नंबर 4 से कथा स्थल में प्रवेश करेगी। इसकी जानकारी देते हुए नेवैद्य शर्मा, परमात्मा शरण बंसल, मीडिया प्रभारी मुकुल बाजपेई और सचिन गुप्ता, धर्मपाल गोयल, एन के अग्रवाल, एस एन गोयल, प्रमोद शर्मा, संजय गोयल, संजय गुप्ता, संदीप अग्रवाल, बलराज गोयल , महेंद्र शाह, विमल अग्रवाल, मुकुल वाजपेयी, राजीव अजमानी, संदीप तायल, अजय पुन्डीर, विनय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।