फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: किसान आंदोलन की चेतावनी, जमीन अधिग्रहण पर भानु प्रताप सिंह का एलान

ग्रेटर नोएडा में भारतीय किसान यूनियन भानु और किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की जमीनें अधिग्रहण के नाम पर छीनी जा रही है। किसान परिवार बेरोजगार हो रहे है। परिवार के युवाओं को नौकरी देने की मांग को लेकर देश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इसको लेकर संगठन तैयारी में है। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रविवार को ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर में किसानों की आबादी की जमीनें भी नहीं छोड़ी जा रही है। किसानों को आबादी को छोड़ने, 10 फीसदी भूखंड देने समेत मांगों का एक ज्ञापन तैयार करके जिला प्रशासन को दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जिला ही नहीं हर स्तर पर उनका संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव नजदीक है। इस चुनाव में किसान क्रांति दल देशभर में पहले पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने बताया कि उनका दल किसी भी राजनैतिक पार्टी से जुडे व्यक्ति को टिकट नहीं देगा। नये चेहरे उतारे जाएगा। किसान से जुडे मुददों को मजबूती से उठाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें