फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छठ से पहले समिति ने किया घाट का निरीक्षण, मात्र 100 मीटर तक की साफ सफाई होने से नाराज दिखे

यमुना नदी के तट पर बने कालिंदी कुंज घाट पर हर बार की तरह इस बार भी छठ पूजा सेवा समिति की ओर से छठ महापर्व का आयोजन होगा। जिसको लेकर घाट की साफ सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समिति ने घाट का निरीक्षण किया है। इस दौरान पिछले साल से इस साल की व्यवस्थाओं को बढ़ाने की बात कही गई। समिति सलाहकार अविनाश सिंह ने बताया कि तीन किलो मीटर में फैले इस घाट की साफ सफाई प्राधिकरण का सहयोग लिया गया है, हालांकि साफ सफाई काम धीमी गति से चल रहा है जिसको लेकर समिति ने नाराजतगी जताई है, उन्हें उम्मीद है कि जल्द साफ सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि घाट को पांच हजार बल्बों से सजाया जाएगा। तकरीबन ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की भी व्यवस्था की जा रही है। भक्तों की सुविधा बढ़ाने के लिए इस बार पिछले साल से 10 अधिक बढ़ाकर कुल 25 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। गोताखोरों समेत एनडीआरएफ भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैनात रहेंगे, वहीं मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी। पुलिस प्रशासन के साथ साथ वालंटियर्स पूरे घाट में व्यवस्थाओं को संभालेंगे। इस निरीक्षण के दौरान विक्रम सेठी, राजेश केसरी, मोहित केसरी, अभिषेक सिंह, हिमांशू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें