ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया हैं। इनके पास से चोरी की 6 बाइक और तीन ठेलियां बरामद की हैं। सभी की उम्र 19 से 21 वर्ष की बीच हैं और 10वीं व 12वीं से लेकर बीबीए के छात्र हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मौज मस्ती और शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करना शुरू किया। गिरोह का सरगना समेत अभी कई सदस्य फरार हैं।