फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को सेक्टर-73 स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए शहरी क्षेत्रों के साथ जेवर, दनकौर समेत दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं पहुंचे। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने कहा कि छात्रवृत्ति मिलने से उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली। परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले ही केंद्र पर पहुंचने लगे थे। विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के बैठने, प्रवेश और निगरानी की व्यवस्था की गई। शिक्षकों की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें