नोएडा में सेक्टर-73 स्थित श्याम सिंह स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में रविवार सुबह 10 बजे अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के बाद छात्रों ने प्रश्नपत्र के स्तर, सवालों की कठिनाई और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने पिछले साल की तुलना में इस बार के पेपर के स्तर और सवालों के पैटर्न को लेकर भी अपनी राय रखी।