नोएडा सेक्टर -62 स्थित दिल्ली मेट्रोपॉलिटन एजुकेशन कॉलेज में रविवार को कला प्रेमियों के लिए मेरी नजर से भारत विषय पर ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर आईडब्ल्यूएस इंडिया के अध्यक्ष अमित कपूर और मेघा कपूर की कला को देखकर देश विदेश से आए हुए 70 से अधिक कलाकारों ने खूब पसंद किया। ओलंपियार्ट अंतिम दिन कलाकारों के आकर्षक प्रदर्शन, इंटरैक्टिव कार्यशालाएं, ऑन-द-स्पॉट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता में विजेता के रूप में प्रथम स्थान पर राजेश अजगांवकर, दूसरे स्थान पर कालिदास सतार्डेकर, और तृतीय स्थान पर प्रसाद नायर रहे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध कलाकार डेविड टेलर निर्णायक मंडल के रूप में रहे। कला जगत की प्रतिष्ठित कलाकारों में तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण लिलियन ब्राजील के विट्रल, कजाकिस्तान के लिजावेटा, थाईलैंड के सुरिंद्र,मेक्सिको की तेरे लोजेरो, रूस की व्लादिमीर ज़ारुत्स्की का लाइव-प्रदर्शन रहा। इससे उन्होंने अपनी अनूठी शैलियों को जीवंत किया। जो डाउडेन की आयोजित इंटरैक्टिव कार्यशाला ने प्रतिभागियों को जल रंग की दुनिया में गोता लगाने, तकनीक सीखने और विचारों को साझा करने का अवसर दिया।