फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला इम्पैक्ट, ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटी लारवा का कराया छिड़काव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन और पास में स्थित सोसाइटियों में फैली पड़ी गंदगी और लगे कूड़े के पहाड़ से फैल रही बीमारी की खबर को अमर उजाला पेपर ने मंगलवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। बिसरख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम मंगलवार को पहुंची। टीम ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर वन और पास में स्थित ऐस डिवाइनों सोसाइटी, फ्लोरा हेरिटेज, ट्विन काउंटी समेत अन्य सोसइटियों में एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराया। साथ ही सोसाइटी वासियों से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी होने वाली समस्याओं के विषय में जाना। वहीं, कूड़े के पहाड़ को हटाने के लिए प्राधिकरण की टीम भी पहुंची। बता दें कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर वन और आसपास सोसाइटी क्षेत्र में बीते काफी समय से गंदगी फैली हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि फैली गंदगी से क्षेत्र में बीमारी तेजी के साथ पैर पसार रही है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका मंगलवार को ही असर देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें