फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फनटास्टिक शाम: बच्चों ने कोरे कागज पर चित्र बनाकर भरे रंग, जादू देख खिलखिलाए

सेक्टर ईटा दो स्थित एसकेए मेट्रो विले सोसाइटी में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से फनटास्टिक शाम का आयोजन किया गया। सोसाइटी के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी कल्पना के आधार पर चित्र बनाकर उसमें रंग भरे। चित्रकला प्रतियोगिता के बाद बच्चों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। जादूगर दीपक कुमार ने तरह-तरह के जादू दिखाए। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर जान्हवी त्यागी, दूसरे स्थान पर ध्युति गुप्ता, तीसरे स्थान पर चंद्रप्रभा किशोर, चौथे स्थान पर संस्कृति साहू और पांचवें स्थान पर संयुक्ता चौधरी रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर दिव्यांगी सिंह, दूसरे स्थान पर कृश अग्रवाल, तीसरे स्थान पर आध्या पटेल, चौथे स्थान पर खनक बंसल और पांचवें स्थान पर अव्यंश गोयल विजेता चुने गए। विजेताओं के नाम की घोषणा के बाद उन्हें पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया गया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर एओए अध्यक्ष अश्वनी महेंद्रु , उपाध्यक्ष अल्केश पाराशर, सचिव गौरव जैन और एओए सदस्य डिंपी शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। अमर उजाला फनटास्टिक शाम में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कई स्कूल की प्रधानाचार्यों ने निभाईं। आर्यावर्त पब्लिक स्कूल की स्मृति आर्या,केसी पब्लिक स्कूल की रश्मि झा,एस्टर पब्लिक स्कूल से छवि चुग,ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल की अदिति बसु रॉय और गौड़ अतुल्यम से वंशिका गर्ग ने परिणाम घोषित किए। अभिभावकों ने भी काफी संख्या में भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें