खेड़ा धर्मपुर गांव में कलयुगी महिला ने पहले पति संग रहने के डर से अपने छह वर्षीय पुत्री और चार वर्षीय पुत्र की बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने महिला के साथ लिव-इन में रहने वाले व्यक्ति के पिता से मिली सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान सोनम निवासी (24) खेडा धर्मपुरा गांव बादलपुर के रूप में हुई है। महिला मूलरूप से परतापुर पिलखुवा हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ लिव-इन में रहने वाले व्यक्ति के भाई की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) (हत्या) की धाराओं में केस दर्ज महिला को जेल भेजा है।