फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में एसीपी प्रवीण ने बच्चों को दी सुरक्षा, सफलता और सतर्कता की सीख

नोएडा के सेक्टर-53 स्थित सरकारी कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीपी-1 प्रवीण उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए जीवन में सफलता पाने के लिए सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत, अनुशासन और गलत संगत से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। एसीपी प्रवीण ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और समझाया कि किस तरह ये आदत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सकती है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस के सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1098 समेत अन्य नंबरों की जानकारी दी और बताया कि किस स्थिति में कौन-सा नंबर उपयोगी हो सकता है। साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर भी विस्तार से बात की और छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग जैसे खतरों से बचने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें