ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंटिया सोसाइटी की लिफ्ट में बच्चे और अन्य लोग फंस गए। उनमें से अभिभावक भी थी, जो अपने बच्चों के साथ लगभग 20-25 मिनट तक फंसे रहे। जानकारी के अनुसार, बच्चे जब स्कूल से वापस आ रहे थे, तभी ला रेजिडेंटिया में टी15 की दोनों लिफ्ट खराब हो गईं। इस दौरान आठ बच्चे और तीन-चार व्यस्क लोग लिफ्ट में फंस गए। 20-25 मिनट के बाद सभी को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला गया।