फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में टावर की मरम्मत के दौरान क्रैडल का तार टूटने से बाल-बाल बचा कामगार, देखें वीडियो

नोएडा में सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी के एस्पायर टावर की मरम्मत का कार्य कर रहा कामगार बाल बाल बचा। काम के दौरान क्रैडल के एक सिरे से तार टूट गया। इससे कामगार को झटका लगा। क्रैडल तीन तारों पर लटका रहा। गनीमत रही कि तार टूटने के दौरान अनियंत्रित हुए क्रैडल से कामगार नीचे नहीं गिरा। पास के फ्लैट की बालकनी की ग्रिल से रस्सी बांधकर कामगार को ऊपर की ओर खींचा गया। बता दें सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसायटी में रखरखाव के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। बुधवार को एस्पायर टावर पर मरम्मत के तहत प्लास्टर का कार्य एक कामगार क्रैडल के माध्यम से कर रहा था। इसी दौरान क्रैडल का एक ओर से तार टूट गया। तीन तारों पर क्रैडल लटका रहा। घबराया कामगार ने खुद को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद पड़ोस के एक फ्लैट की बालकनी में ग्रिल से दूसरी रस्सी बांधकर कामगार को ऊपर खींचा गया। इसी सोसायटी में दो माह पूर्व इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है। यहां कार्य के दौरान क्रैडल का तार टूटने से कामगार बाल-बाल बचा था। उस घटना के बाद भी प्रबंधन की ओर से सबक नहीं लिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें