फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे साड़ी में महिलाओं ने किया रैम्प वाक

नोएडा में शुक्रवार को सेक्टर-122 के कम्युनिटी हॉल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु, पूर्व सचिव एपेडा और विमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग यूपी रहीं। डॉ. सुधांशु ने आत्मनिर्भर भारत और युवा सशक्तिकरण पर जोर दिया, जबकि विमला बाथम ने महिलाओं के योगदान की सराहना की। इस मौके पर डॉ. शालिनी सिंह, निखिल सिंघल, महेश सक्सेना, एन. पी. सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और रिदमिक योगा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में आयोजक फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महीपाल सिंह ने आभार जताया। समापन वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें