फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन शतरंज प्रतियोगिता में 41 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Vijay Singh Pundir Updated Tue, 09 Jun 2026 07:23 PM IST

नॉलेज पार्क स्थित कैम्ब्रिज स्कूल में मंगलवार को प्रथम कैम्ब्रिज स्कूल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 9 से 11 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-7 और अंडर-13 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें 28 स्कूलों और शतरंज अकादमियों के 41 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पहले दिन मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में अंडर-7 बालक वर्ग में प्रत्यक्ष दत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि दक्ष तोषनीवाल उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में ऋतिशा ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया और त्रिशा मेहता दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में दिव्यांश सिंह ने अपने उत्कृष्ट खेल के दम पर पहला स्थान हासिल किया, जबकि अध्यांश जैन उपविजेता बने। वहीं अंडर-13 बालिका वर्ग में आध्या अग्रवाल ने पहला और वैभवी जीत त्रिपाठी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि भारद्वाज और स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और एकाग्रता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मानसिक विकास और रणनीतिक सोच को मजबूत करने का माध्यम भी है।

आकर्षण का केंद्र रही प्रेक्षा
प्रतियोगिता का आकर्षण सबसे कम उम्र की प्रतिभागी प्रेक्षा दत्ता रहीं, जिनकी उम्र मात्र तीन वर्ष नौ माह है। प्रेक्षा ने अपने वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर सभी को प्रभावित किया। वहीं, चार वर्ष नौ माह के अनिरुद्ध भी प्रतियोगिता के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल रहे और उन्होंने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव कुशांक रुस्तगी ने बताया कि आगामी मुकाबलों में अंडर-9 और अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन वर्गों में 26 स्कूलों और शतरंज अकादमियों के लगभग 40 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें