फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:दिल्ली–एनसीआर में छाया क्रिसमस का क्रेज, DLF मॉल में 33 फीट का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र

क्रिसमस में अभी 13 दिन बाकी हैं, लेकिन शहर पहले ही सेंटा की धुन और रौनक में रंगने लगा है। बाजारों में क्रिसमस ट्री सजने शुरू हो गए हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई त्योहार के रंग में डूबा नजर आ रहा है। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित एक डीएलएफ मॉल में दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा 33 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लगाया गया है, जो इन दिनों आकर्षण का बड़ा केंद्र बना हुआ है। ट्री को देखने के लिए दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद से लोग लगातार पहुंच रहे हैं। दिल्ली से आई काजल बताती हैं कि बचपन में सेंटा के गिफ्ट का इंतजार उनकी सबसे खुशनुमा यादों में से एक है। वह कहती हैं कि अब भले उम्र बढ़ गई हो, लेकिन नोएडा में क्रिसमस की रौनक देखकर फिर बचपन वाली खुशी लौट आती है। जनकपुरी से सबसे बड़े क्रिसमस ट्री को देखने आए हर्ष ने कहा कि दिल्ली में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन नोएडा के इस मॉल में लगे विशाल ट्री के बारे में सुनते ही उन्होंने प्लान बना लिया। 33 फीट का यह ट्री बेहद खूबसूरत है। दोस्तों के साथ खूब फोटो क्लिक किए। -मयूर विहार से आई पूजा गुप्ता अपने बेटे को क्रिसमस ट्री दिखाने लाई थीं। उन्होंने कहा कि इतने शानदार तरीके से सजाया गया ट्री देखकर उनका भी मन खुश हो गया। वहीं सेक्टर-16 दिल्ली से आई 70 साल की महिलाओं का ग्रुप भी इस भव्य सजावट का लुत्फ उठाते दिखाई दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें