नोएडा के सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर कराटे चैंपियनशिप में करीब 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिगाग किया। इन खिलाड़ियों में से 28 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पेश की। सभी विजेता खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। कराटे वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष संजय शर्मा और महासचिव कमल थापा ने बताया कि जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को आगामी एक फरवरी को लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर कराटे प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। यहां के विजेता खिलाड़ियों को नेशनल के लिए चयनित किया जाएगा। सीनियर नेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद में 27 से 29 मार्च तक किया जाएगा।