जिला दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर 2024-25 के चुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। 2489 अधिवक्ताओं के सापेक्ष 2348 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम छह बजे के बाद मतगणना शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक मतगणना जारी रही। मतगणना के देर रात पूरी होने की संभावना है। नतीजे के लिए बुधवार का इंतजार करना होगा।