फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में अपराध से पीड़ित और आश्रित 46 लोगों के खाते में पहुंचे 14 लाख, देखें पूरी खबर

अनुज कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 11:22 PM IST

उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत पिछले वर्ष अपराध से पीड़ित और उनपर आश्रित 46 लोगों को योजना का लाभ मिला है। पीड़ितों और उनपर आश्रित के खाते में 14 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋचा उपाध्याय का कहना है कि पिछले साल-2024 में पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत 51 आवेदन प्राप्त हुए थे। 46 का निस्तारण कराकर पीड़ितों के खाते में 30 लाख 15 हजार रुपये जमा कराने की मांग की गई थी। इसमें 14 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। जिन्हें पीड़ितों के खाते में जमा कराया जा चुका है। खासतौर से बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए पैनल अधिवक्ता मौजूद हैं। पैनल अधिवक्ता के माध्यम से पिछले साल 102 लोगों को मदद उपलब्ध कराई गई है। कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली (एलएडीसीएस) के माध्यम से 630 मुकदमे निस्तारित किए गए। 440 मामले में जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में जरूरी आवेदन दाखिल किया गया। वाणिज्यिक मामलों में पूर्व-संस्था मध्यस्थता के 1234 मुकदमे के सापेक्ष 1034 मुकदमे का निस्तारण कराया गया। संज्ञेय और पति-पत्नी के सिविल अपराध के 434 मुकदमे के सापेक्ष 214 मुकदमे का निस्तारण कराया गया है। पिछले साल चार बार लोक अदालत लगी। पहले जहां 29 अप्रैल 2023 में लोक अदालत में कुल 80 हजार केस निस्तारित कराए गए थे। दिसंबर-2024 की लोक अदालत में 5 लाख 89 हजार 671 केस का निस्तारण कराया गया। ------

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें