ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी में मंगलवार रात एक चार मंजिला और एक छह मंजिला निर्माणाधीन इमारत धराशाही हो गई। इमारतों के मलबे के नीचे 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका पर NDRF की टीम ने बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि हादसे का जिम्मेदार कौन है?