यूपी में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के आईएएस समेत कई नौकरशाहों के ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार सुबह आयकर की टीम बिना किसी को कानोकान खबर दिए अधिकारियों के ठिकानों पर जा पहुंची। विभाग की टीमों ने लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बागपत, मैनपुरी और दिल्ली के अधिकारियों के कम से कम 15 ठिकानों पर छापेमारी की।