फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी, जल्द दौड़ेगी नए कॉरिडोर पर मेट्रो

Thu, 14 Dec 2017 07:45 PM IST
सुशील पांडेय, अमर उजाला टीवी/ ग्रेटर नोएडा

नोएडा में नए मेट्रो कॉरिडोर की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए मेट्रो के नए कोच भी मंगा लिए गए हैं। इस कॉरिडोर पर पहले चरण में चार कोच की 11 ट्रेनें चलेंगी। बाद में 8 और बढ़ाई जाएंगी। कॉरिडोर का बजट 5500 करोड़ है। इस कॉरिडोर पर 21 स्टेशन होंगे। 15 स्टेशन नोएडा और 6 ग्रेनो में होंगे। चीन से ये कोच समुद्री मार्ग से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंचे जिसके बाद इन्हें सड़क परिवहन से ग्रेटर नोएडा के मेट्रो डिपो तक पहुंचाया गया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें