पंचायती राज विभाग से संबंधित कार्य एक ही छत के नीचे हो सकेंगे। इसके लिए विभाग करीब 96.23 करोड़ रुपये की लागत से ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर पांच मंजिला भवन पुराने तहसील परिसर में बनवाने जा रहा है। परियोजना के स्टीमेट को विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही निर्माण को लेकर कदम उठाए जाएंगे। पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि तीन अंडरग्राउंड और ग्राउंड फ्लोर प्लस पांच मंजिला भवन बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें जिला परिषद सीईओ, दो एसई कार्यालय, कार्यकारी अभियंताओं और बीडीपीओ कार्यालय समेत विभाग ने अन्य ब्रांच इसी कार्यालय में होंगे। इससे आम लोगों के कार्य एक ही छत के नीचे हो सकेंगे।