नव नियुक्त हुए पुलिस आयुक्त शिवास कविराज यातायात पुलिसकर्मियों को वाहन चालकों से अदब से बात करने के निर्देश दे रहे हैं। उनका मकसद पुलिस और आम जनता के साथ बेहतरीन तालमेल बनाने का प्रयास कर रहे हैं,जिससे आम जनता पुलिस के साथ मिल सकें लेकिन कैंटर में लगे आग की वीडियो बनाना एक यातायात पुलिसकर्मी को इतना बुरा लगा कि उसने युवक को थप्पड़ ही जड़ दिया। युवक को थप्पड़ मारने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच करने की बात कही जा रही है। फरीदाबाद निवासी विशाल नाम के युवक ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर वीडियो डालते हुए कहा कि वह सीसीटीवी कैमरे लगाने और रिपेयरिंग का काम करता है। मंगलवार दोपहर को वह अपने निजी काम से गुरुग्राम आए थे। दोपहर तीन बजे वह घाटा के पास से मौजूद थे उसी दौरान एक कैंटर में आग लग गई थी। वह अपने मोबाइल से इसकी वीडियो बनाने लगे। उसी दौरान वहां पर मौजूद एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी ने विशाल को वीडियो बनाते देख लिया। वह पुलिसकर्मी उनके पास आया और अचानक से थप्पड़ मार दिया। कैमरे में युवक को थप्पड़ लगने के दौरान मोबाइल नीचे हो गया था ऐसे में थप्पड़ लगता हुए नहीं दिखा लेकिन आवास जरूर आई है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी ने चिल्लाकर कहा वीडियो क्यों बना रहा है ,आग बुझाने के लिए पानी की बाल्टी लेकर आ। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह आमजनों से अच्छे से व्यवहार करें। -सत्यपाल यादव,एसीपी हेडक्वार्टर (यातायात)