फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर से 15 अवैध कब्जे हटाए, जीएमडीए की बड़ी कार्रवाई

अनुज कुमार Updated Wed, 27 May 2026 09:17 PM IST

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए सेक्टर-90 स्थित मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर से 15 से अधिक अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई बुधवार को डीटीपी जीएमडीए आरएस बाठ के नेतृत्व में की गई। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक भूमि और यूटिलिटी कॉरिडोर पर किए गए अवैध निर्माणों को हटाना तथा शहर के आधारभूत ढांचे को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना था। जीएमडीए की एनफोर्समेंट विंग ने बिना अनुमति बनाई गई दुकानों और अस्थायी निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान एसडीई हेमंत सैनी, जेई आशीष त्यागी, जेई पप्पू कटारिया और दीपक चौहान सहित जीएमडीए की टीम मौके पर मौजूद रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 15 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया था। दूसरी ओर सेक्टर रोड 50-57, 51-57 और 90-91 के ग्रीन बेल्ट एवं राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान अवैध गेट, रैंप, रेहड़ियां, खोखे और अन्य अनधिकृत निर्माण हटाए गए। सेक्टर रोड 51-57 के करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र को एक तरफ से अतिक्रमण मुक्त किया गया, जबकि सेक्टर रोड 50-57 पर लगभग 600 मीटर क्षेत्र में कार्रवाई पूरी की गई। सर्विस रोड पर बनाए गए अवैध गेटों को तोड़ा गया और निजी प्रतिष्ठानों द्वारा बनाए गए अवैध रैंप हटाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें