गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित आर्किड गार्डन सोसाइटी में एक पालतू कुत्ते के साथ क्रूरता का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कुछ पशु प्रेमियों ने साझा किया है। यह घटना नौ मई की बताई जा रही है। 41 सेकेंड के इस वीडियों में लिफ्ट के भीतर एक व्यक्ति गोल्डेन रिट्रिवर नस्ल के पालतू कुत्ते के मुंह और सिर पर हमला करता नजर आ रहा है।