फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: ज्वेलरी शॉप पर लूट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ

गुरुग्राम के खांडसा मार्केट स्थित खयाल ज्वेलरी शॉप पर 14 फरवरी को लूट मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 की पुलिस ने दो बदमाश 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के परसादेपुर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल बरामद की है। ज्वेलरी शॉप पर लूट मामले में अब तक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के परसादेपुर गांव निवासी ललित कुमार (24) व सरायडुला जगतपुर निवासी अमन (19) के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ललित व अमन गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में काम करते हैं। आरोपी ललित ने आरोपी विकास ने ज्वेलरी शॉप पर लूट की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी विकास ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 45 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। योजना के अनुसार विकास, ललित व अमन ने 14 फरवरी को खांडसा मार्केट स्थित खयाल ज्वेलरी शॉप पर लूट की और पांच किलो चांदी व 40 हजार रुपये नकदी लेकर भाग गए थे। खयाल ज्वेलरी शॉप के संचालक बबलू शाह ने एक बदमाश विकास को पकड़ लिया था और पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी विकास को 15 फरवरी को अदालत में पेश करके छह दिन के रिमांड पर लिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें