न्यू गुरुग्राम। सराय अलावर्दी और बजघेड़ा गांव के तीन जोहड़ों (तालाब) के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। नगर निगम इन तालाबों की साफ-सफाई, खुदाई कराने और सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य बारिश के पानी को एकत्रित करके भूजल स्तर में सुधार लाना है। नगर निगम शहर के तालाबों को बेहतर करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत तालाबों की खुदाई कर बेहतर करने की योजना है। इसके तहत तालाबों पर कार्य शुरू हो गया है। योजना के अनुसार तालाबों की खुदाई की जाएगी। इसके बाद चारों ओर पौधरोपण और वाॅकिंग ट्रैक को भी सुधारा जाएगा। इससे आसपास के लोग घूम सकेंगे। वार्ड नंबर 05 के तीनों जोहड़ के परिसर की साफ-सफाई करके आसपास के क्षेत्र के स्वच्छ और सुंदर बनाने का भी काम किया जा रहा है। इसमें बजघेड़ा के दो जोहड़ और सराय अलावर्दी गांव के एक जोहड़ शामिल है। कार्य के तहत इन जोहड़ों की सफाई की जा रही है, ताकि बरसात के दौरान अधिक से अधिक वर्षा जल का संग्रह किया जा सके। साथ ही जोहड़ों का गहरीकरण भी किया जाएगा, जिससे उनकी जल भंडारण क्षमता बढ़ेगी। इससे न केवल बारिश का पानी संरक्षित होगा, बल्कि भूजल रिचार्ज में भी मदद मिलेगी। बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को सुबह-शाम टहलने की सुविधा बेहतर होगी। सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए जोहड़ के चारों तरफ अंदर ग्रीलों की जांच भी की जाएगी। जहां ग्रील नहीं लगे वहां ग्रील लगवाया जाएगा, इससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा का भी ध्यान दिया जा रहा है। बारिश के पानी को संरक्षण करने के लिए जोहड़ का सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है। इससे इलाके के भूजल स्तर को ठीक करने की कोशिश किया जा रहा है। वार्ड में विकास कार्याें को सिरे चढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।