20 जुलाई से सांस्कृतिक रंग में रगेंगें गुरुग्राम के स्कूल - लोककला से रूबरू होंगे विद्यार्थी गुरुग्राम। जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में 20 जुलाई से खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव की शुरुआत होगी। छह दिन तक चलने वाले इस उत्सव में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी कला, संगीत, अभिनय और लोक संस्कृति का प्रदर्शन करेंगें। यह आयोजन विद्यालय शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है। सांस्कृतिक उत्सव 20 से 25 जुलाई तक जिले के विभिन्न खंडों में आयोजित होगा। प्रतियोगिताएं दो वर्गों में आयोजित होगी। पहले वर्ग में कक्षा 5वीं से 8वीं और दूसरे वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग लेंगें। प्रतिभागी हरियाणवी एकल लोकनृत्य, समूह लोकनृत्य, रागनी, नाटक और स्किट जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेेंगें। सभी प्रस्तुतियां मंच पर लाइव होगी रिकॉर्डेड संगीत का उपयोग नहीं किया जाएगा। खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाएंगे। शिक्षा विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, रचनात्मक सोच और टीम भावना का विकास करते हैं।