बुधवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे प बिलासापुर चौक के पास ट्रक हादसा हो गया। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। हजारों लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। पचगांव चौक तक जाम लग गया। सुबह करीब 6 बजे से दिल्ली से जयपुर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। कुछ ही समय में जाम करीब 5 किलोमीटर तक पहुंच गया। पचगांव चौक से बिलासपुर चौक तक गाड़ियां बहुत धीरे-धीरे चलती रही। हादसे के कारण ट्रैफिक की रफ्तार कम हो गई, जिससे कार, बस, ट्रक और दूसरे वाहन जाम में फंस गए।