फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन की बढ़ेगी क्षमता

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) उद्योग विहार, एमजी रोड और सुशांतलोक क्षेत्र में पेयजल सप्लाई को बेहतर करने के लिए सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ा रहा है। इसमें नए पंप हाउस के निर्माण में बाधा बन रहे बिजली के हाईटेंशन तार को शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे के साथ सेक्टर 16 में जीएमडीए का बूस्टिंग स्टेशन है। अभी बूस्टिंग स्टेशन की एक मास्टर लाइन से उद्योग विहार, एमजी रोड डीएलएफ और सुशांत लोक क्षेत्र में पेयजल की सप्लाई होती है। जीएमडीए की योजना है कि तीनों जगहों के लिए बूस्टिंग स्टेशन से अलग-अलग पानी की लाइनें जाए। इसके लिए पानी के स्टोरेज टैक और पंप हाउस की क्षमता बढ़ाने समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। जीएमडीए के अनुसार नए पंप हाउस के ऊपर से हाईटेंशन तार जा रहा है जाेकि इसके निर्माण में बाधा डाल रहा है। इसलिए जीएमडीए 66 केवी महरौली रोड मारुति लाइन को ओवरहेड को शिफ्ट करने जा रहा है। जीएमडीए ने इस कार्य को पूरा कराने लिए करीब 185.88 लाख का टेंडर जारी कर दिया है। कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को तीन माह में पूरा करना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें