फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: क्लस्टर स्तर पर टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित, उत्कृष्ट शिक्षकों व स्कूलों को सम्मानित

अनुज कुमार Updated Thu, 12 Feb 2026 08:09 PM IST

क्लस्टर स्तर पर टीएलएम प्रदर्शनी आयोजित, उत्कृष्ट शिक्षकों व विद्यालयों को किया सम्मानित क्लस्टर स्तर पर आयोजित टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) प्रदर्शनी में कुल 10 विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी में जीपीएस सुल्तानपुर, जीपीएस कालियावास, जीपीएस झांझरौला, जीपीएस बुढ़ेड़ा, जीपीएस इकबालपुर, गवर्नमेंट मिडल स्कूल सुल्तानपुर, गवर्नमेंट हाई स्कूल कालियावास, गवर्नमेंट मिडल स्कूल बुढ़ेड़ा तथा गवर्नमेंट मिडल स्कूल झांझरौला के शिक्षकों ने अपने-अपने शिक्षण सामग्री मॉडल प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने रचनात्मक टीएलएम के माध्यम से यह दर्शाया कि किस प्रकार सरल व नवाचारपूर्ण सामग्री से कक्षा शिक्षण को अधिक रोचक, प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाया जा सकता है। प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षण सामग्री को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय वर्ग में जीपीएस झांझरौला ने प्रथम स्थान, जीपीएस बुढ़ेड़ा ने द्वितीय स्थान तथा जीपीएस सुल्तानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गवर्नमेंट मिडल स्कूल वर्ग में जीएमएस झांझरौला प्रथम, जीएमएस सुल्तानपुर द्वितीय और जीएमएस बुढ़ेड़ा तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। प्रदर्शनी ने शिक्षकों में नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया तथा शिक्षण गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें